छेड़खानी करते दो लोगों को पुलिस काे सौंपा

बैरिया : हाट सरैया मुसहरी टोला गांव में नशे की हालत में महिला के साथ छेड़खानी करते दो लोगों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया. हाट सरैया निवासी पीड़िता ने बैरिया थाना में आवेदन सौंपी है. आवेदन में पीड़िता यह बतायी है कि वह बीती रात्रि करीब 9 बजे शौच के लिए अपने […]

बैरिया : हाट सरैया मुसहरी टोला गांव में नशे की हालत में महिला के साथ छेड़खानी करते दो लोगों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया. हाट सरैया निवासी पीड़िता ने बैरिया थाना में आवेदन सौंपी है. आवेदन में पीड़िता यह बतायी है कि वह बीती रात्रि करीब 9 बजे शौच के लिए अपने घर से निकली थी.

इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आये एवं मोटरसाइकिल रोककर महिला के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिये. उसके बाद महिला के चिल्लाने पर गांव के लोग पहुंचे एवं दोनों युवकों पकड़ लिये. स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि दोनों युवक मटकौली पटखौली के जितेंद्र तथा दिलीप पटेल बताये जा रहे हैं. हिरासत में लिया गया है जिस को हिरासत में लेकर महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है एवं जितेंद्र पटेल को इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >