नाम जोड़ने को ले मारपीट, पथराव व भगदड़, आधा दर्जन लोग घायल

दक्षिण पटजिरवा में लोगों ने किया हंगामा श्रीनगर : दक्षिण पटजिरवा पंचायत में पैक्स के वोटरलिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर मारपीट व पथराव किया गया. इसके बाद भगदड़ मच गयी. इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. इस मामले में ग्रामीणों ने पैक्स अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. […]

दक्षिण पटजिरवा में लोगों ने किया हंगामा

श्रीनगर : दक्षिण पटजिरवा पंचायत में पैक्स के वोटरलिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर मारपीट व पथराव किया गया. इसके बाद भगदड़ मच गयी. इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. इस मामले में ग्रामीणों ने पैक्स अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. जबकि घायलों ने पूजहां थाना में पैक्स अध्यक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है.
थानाध्यक्ष खालीद अख्तर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों पर एफआईआर की जायेगी. ग्रामीणों ने बताया कि महंथ राम, परमा महतो, अमीर अंसारी, ध्रुप राम, मनोज, शेषनाथ यादव, जोटिल बैठा आदि लोग पथराव में घायल है. ग्रामीणों ने बताया कि करीबन चार सौ लोगों का नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया है.
जिसके बाद पैक्स अध्यक्ष प्रेम प्रकाश साह ने एक का भी रसीद नहीं काटे. बिना नाम जोड़े सबका आवेदन लौटा दिये. इसके बाद सभी लोग पैक्स अध्यक्ष के घर जा पहुंचे. इन लोगों से बात ही हो रही थी, तभी अध्यक्ष मारपीट पर उतारू हो गये. ग्रामीणों का आरोप था कि इसके बाद राधेश्याम साह, राजेश साह, अवधेश साह व पैक्स अध्यक्ष प्रेम प्रकाश साह व इनकी घर की महिलाएं छत से पथराव करने लगी. जिसके बाद भगदड़ मच गया. इसमे कई लोग घायल हो गये. इधर पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि गंवई राजनीति कर उनपर गलत आरोप लगाये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >