10 से 20 तक ठप रहेगी माधोपुर ग्रिड से बिजली आपूर्ति

मझौलिया : माधोपुर ग्रिड से सप्लाई होने वाले विद्युत आपूर्ति वाले पंचायत में 10 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन 10 से लेकर 5 तक विद्युत सेवा ठप रहेगी. इसकी जानकारी जिला विद्युत विभाग के एसडीओ धीरज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि माधोपुर ग्रिड से 33000 पावर से सप्लाई होने वाले कार्य विस्तार को लेकर […]

मझौलिया : माधोपुर ग्रिड से सप्लाई होने वाले विद्युत आपूर्ति वाले पंचायत में 10 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन 10 से लेकर 5 तक विद्युत सेवा ठप रहेगी. इसकी जानकारी जिला विद्युत विभाग के एसडीओ धीरज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि माधोपुर ग्रिड से 33000 पावर से सप्लाई होने वाले कार्य विस्तार को लेकर विद्युत सेवा ठप रहेगी.

उन्होंने उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त करते हुए अपील किया कि 10 दिनों की अवधि में विद्युत विभाग के प्रशासनिक कार्य में सहयोग करें. चूकि सुचारू रूप से जर्जर तार, बिजली पोल एवं तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर विभाग के तरफ से कार्य किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >