प्रेम विवाह कर युवती ने वीडियो में नाना, मामा व पिता को दी हिदायत

बेतिया : प्रेम विवाह कर वीडियो वायरल कर घरवालों को हिदायतें देने का सिलसीला रोके नहीं रुक रहा. एक के बाद एक वीडियो वायरल कर अपना पश्र रखने का मामला सामने आ रहा है. नया मामला मनुआपुल ओपी क्षेत्र का है. एक युवती ने अपना वीडियो वायरल कर नाना, मामा और पिता को अपने सास-ससुर […]

बेतिया : प्रेम विवाह कर वीडियो वायरल कर घरवालों को हिदायतें देने का सिलसीला रोके नहीं रुक रहा. एक के बाद एक वीडियो वायरल कर अपना पश्र रखने का मामला सामने आ रहा है. नया मामला मनुआपुल ओपी क्षेत्र का है. एक युवती ने अपना वीडियो वायरल कर नाना, मामा और पिता को अपने सास-ससुर को परेशान करने से बाज आने की हिदायतें दी हैं. युवती शनिचरी ओपी क्षेत्र की है, जो मनुआपुल ओपी क्षेत्र में अपने मामा के घर रहती थी.

उसी गांव में योगापट्टी थाना क्षेत्र का एक लड़का भी अपने मामा के घर रहता था. करीब एक सप्ताह से लड़की घर से गायब थी. इसको लेकर लड़की के परिजनों ने मनुआपुल ओपी में लड़के व उसके माता पिता और भाई के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अब लड़की ने वीडियो वायरल कर लड़के के घरवालों को परेशान नहीं करने की हिदायत अपने मायके वालों को दी है. वायरल वीडियो में लड़की ने खुद की मर्जी से अपने प्रेमी से शादी रचाने की बात कही है.

साथ ही नाना, मामा और पिता को नसीहत भी दी है कि वे उसके सास-ससुर को तंग ना करें. बात नहीं मानने पर बुरे अंजाम की हिदायतें भी दी है. साथ ही किसी भी प्रकार की अनहोनी होने पर अपने नाना, मामा व पिता को इन सबके लिए जिम्मेवार ठहराने की बात भी कही है. वीडियो में लड़की ने तीन वर्षों से प्रेम करने व चार माह की गर्भवती होने की बात भी कही है. अपने मर्जी से शादी करने व खुश होने का हवाला देकर नाना, मामा और पिता को उसके सास-ससुर को तंग ना करने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >