इरफान हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पहाड़पुर : थाना क्षेत्र के सरेया बाज़ार निवासी मिर्जा मियां को ग्रामीण पुलिस बालेश्वर यादव के सहयोग से पकड़ लिया गया. बताया जाता हैं कि करीब दो माह पहले जमीनी विवाद को लेकर मिर्जा मियां व उनके परिवार के लोगों ने मिलकर सरेया बाजार निवासी मौलबी मियां के 22 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी को लाठी […]

पहाड़पुर : थाना क्षेत्र के सरेया बाज़ार निवासी मिर्जा मियां को ग्रामीण पुलिस बालेश्वर यादव के सहयोग से पकड़ लिया गया. बताया जाता हैं कि करीब दो माह पहले जमीनी विवाद को लेकर मिर्जा मियां व उनके परिवार के लोगों ने मिलकर सरेया बाजार निवासी मौलबी मियां के 22 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी को लाठी एवं ईंट से मारकर हत्या कर दी थी. मामले में तीन महिला समेत ग्यारह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज है. हत्या का मुख्य आरोपी मिर्जा मियां फरार चल रहा था, जिसे स्थानीय चौकीदार बालेश्वर यादव ने खदेड़ कर पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >