बॉर्डर से 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक धराया

मैनाटांड़ : इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित पचरौता एसएसबी जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर 30 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा. इस संबंध में पचरौता एसएसबी कैंप के इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पचरौता और सिसवा जंगल के रास्ते तस्कर शराब की खेप […]

मैनाटांड़ : इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित पचरौता एसएसबी जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर 30 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा. इस संबंध में पचरौता एसएसबी कैंप के इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पचरौता और सिसवा जंगल के रास्ते तस्कर शराब की खेप लेकर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के फिराक में है.

इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसबी टीम गठित की गयी और पचरौता और सिसवा जंगल के बीचों बीच नाका लगा दिया गया. इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति जंगल के रास्ते पिलर संख्या 429/70 के समीप से माथे पर गैलन लिये आ रहा था. जब संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गयी तो गैलन में रखे देशी चुलाई शराब मिला. मौके से शराब व तस्कर को धर-दबोचा गया.

पकड़े गये तस्कर की पहचान सिकटा थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव निवासी धर्मेन्द्र मांझी के रूप में हुई है तथा धराये तस्कर को अग्रेतर कार्रवाई के लिए भंगहा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. इधर भंगहा थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया एसएसबी द्वारा सुपुर्द किये गये तस्कर के ऊपर उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपित धर्मेद्र मांझी पूर्व में भी जेल भेज चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >