शराब पीकर हंगामा करते तीन गिरफ्तार

बेतिया : नगर के सुप्रिया रोड में स्टेशन चौक के समीप एक होटल के बाहर शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने दो बोतल शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि जेल जाने वालों में नगर के आनंद नगर निवासी आलोक कुमार, बैरिया के भरवलिया […]

बेतिया : नगर के सुप्रिया रोड में स्टेशन चौक के समीप एक होटल के बाहर शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने दो बोतल शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि जेल जाने वालों में नगर के आनंद नगर निवासी आलोक कुमार, बैरिया के भरवलिया निवासी शिवम भास्कर तथा बलुआ रमपुरवा के सावन कुमार उर्फ सत्येन्द्र कुमार शामिल है. आलोक व सत्येन्द्र के पास से शराब की बोतल भी बरामद हुई है.

मामला यह है कि नगर थाने के दारोगा अमरनाथ सिंह रात्रि में गश्ती मे निकले थे. इसी दौरान उनकी नजर सड़क पर हंगामा करते तीन युवकों पर पड़ी. पुलिस टीम ने खदेड़ कर तीनों को पकड़ लिया. तलाशी के क्रम में आलोक तथा सत्येन्द्र के पास से शराब की बोतल बरामद हुई. पुलिस ने तीनों का मेडिकल जांच करायी तो शराब पीने की पुष्टि हो गयी.

शराब के नशे में गिरफ्तार : बेतिया: शराब के नशे में सड़क पर लुढ़के युवक को पुलिस गिरफ्तार कर ली है. पुलिस युवक को इलाज के लिए एमजके अस्पताल ले गई. जहां इलाज के क्रम में जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई. युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करनमेया गांव निवासी मन्टु राम के रुप में की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >