चलती गाड़ी में युवती से गैंगरेप, मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की भी रह चुकी है पीड़िता

बेतिया :बिहारके पश्चिमीचंपारणमें बेतिया शहर के एक मोहल्ले में शुक्रवार की रात एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. लड़की का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में हो रहा है. उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है. लड़की की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. घटना की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर, महिला थानाध्यक्ष […]

बेतिया :बिहारके पश्चिमीचंपारणमें बेतिया शहर के एक मोहल्ले में शुक्रवार की रात एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. लड़की का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में हो रहा है. उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है. लड़की की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. घटना की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर, महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी अस्पताल में पहुंचकर मामले की जांच में जुटे है.

लड़की ने चार युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि लड़की मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की भी पीड़ित रह चुकी है. इसमें उसके परिजनों को सात लाख मुआवजा भी मिला है. बताया जाता है कि शुक्रवार की रात लड़की अपने पड़ोस में किसी परिचित के घर सोने जाने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान चार पहिया वाहन में सवार चार युवकों ने लड़की को गाड़ी में खींच लिया. सभी युवक अपना चेहरा नकाब सेढकाहुआ था. फिर युवकों ने चलती गाड़ी में ही लड़की से गैंगरेप किया. युवक गाड़ी को संत घाट आदि इलाके में घुमाते रहे. फिर युवकों ने लड़की को लाकर उसके मोहल्ले छोड़ दिया.

लड़की के अनुसार रेप करने के दौरान उसने कुछ युवकों का नकाब खींच लिया और उन्हें पहचान ली. लड़की ने एक ही परिवार के चार लोगों पर रेप करने का आरोप लगाया है. जिसमें दो सगे भाई बताये जा रहे हैं. उसके बाद शनिवार को लड़की नगर थाने पहुंची. उसे महिला थाने के संरक्षण में अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले को संदेहास्पद मान रही है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा. रविवार को लड़की का मेडिकल जांच कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >