चनपटिया में ‍Rs 28.83 लाख कैश से भरा एटीएम उखाड़ ले गये अपराधी

बेतिया/चनपटिया : बेखौफ अपराधी 28.83 लाख रुपये से भरी एटीएम को उखाड़कर ले गये. घटना चनपटिया थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित टिकुलिया चौक की है. यहां बुधवार की रात बदमाश भारतीय स्टेट बैंक की पूरी एटीएम को ही लेकर चले गये. इसकी भनक गृहस्वामी को तब हुई जब वह सुबह बाहर […]

बेतिया/चनपटिया : बेखौफ अपराधी 28.83 लाख रुपये से भरी एटीएम को उखाड़कर ले गये. घटना चनपटिया थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित टिकुलिया चौक की है. यहां बुधवार की रात बदमाश भारतीय स्टेट बैंक की पूरी एटीएम को ही लेकर चले गये. इसकी भनक गृहस्वामी को तब हुई जब वह सुबह बाहर झाडू लगा रहे थे.

गृहस्वामी आंनद शुक्ला ने इसकी सूचना चनपटिया पुलिस को दी. सूचना पर चनपटिया थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा दल बल के साथ पहुंचे. इसके बाद मझौलिया गोपालपुर थाने की पुलिस भी पहुंची. भारतीय स्टेट बैंक की इस एटीएम का संचालन इपीएस कंपनी की ओर से किया जाता है. इसमें राशि डालने का काम एसआईएस करती है. इपीएम कंपनी के सन्नी कुमार ने बताया कि एटीएम में 28 लाख 83 हजार 400 रुपये शेष थे. कंपनी के अधिकारियों के अनुसार एक दिन पूर्व ही मशीन में 20 लाख कैश डाले गये थे. शेष राशि पहले से एटीएम में थी.

इधर इपीएस कंपनी के आरएम हिमांशु कुमार ने भी स्थिति का अवलोकन किया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि इपीएस कंपनी के फास्ट लेबल मेंटेनेंस सर्विस के सन्नी कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >