एक ही परिवार के दो बच्चों की डूबने से मौत

लौरिया (पचं) : थाना क्षेत्र के गोबरौरा गांव में बुधवार देर शाम एक ही परिवार के दो मासूमों की डूबने से मौत हो गयी. मासूमों की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीण भी इस घटना से सकते में हैं. गांव में मातमी सन्नाटा है. इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस […]

लौरिया (पचं) : थाना क्षेत्र के गोबरौरा गांव में बुधवार देर शाम एक ही परिवार के दो मासूमों की डूबने से मौत हो गयी. मासूमों की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीण भी इस घटना से सकते में हैं. गांव में मातमी सन्नाटा है. इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर बेतिया गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार गांव के कुछ बच्चे गोबरौरा मटियरियसा पुल के पास मछली मारने के लिए गये थे.

गोबरौरा निवासी विक्रम ठाकुर का पुत्र सात वर्षीय धनंजय ठाकुर व इसका ममेरा भाई चौतरवा के परसौनी के विरेंद्र ठाकुर का छह साल का पुत्र अजय ठाकुर भी गया था. अजय कुछ दिन पहले ही अपने मामा के घर आया था. शाम के छह बजे तक दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो घर वालों ने उनकी खोजबीन शुरू की. सात बजे के करीब पुल के गढ्ढे से दोनों का शव बरामद किया गया. एक साथ दो बच्चों के डूबकर मरने से गांव में कोहराम मच गया. पुल के पास मिट्टी काटने व संवेदक की लापरवाही से गड्ढे नहीं भरने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >