महिला से दस हजार लेकर उचक्के हुए फरार

मझौलिया : झांसा देकर उचक्कों ने एक महिला से दिनदहाड़े दस हजार रुपये लेकर भाग निकले. बताते हैं कि भानाचक गांव की मैनेजर राम की पत्नी लखिया देवी पंजाब नेशनल बैंक से ₹22 हजार रुपये निकाली थी. बैंक में निकासी फॉर्म भरने को लेकर दोनों उच्चकों ने कहा कि हमलोग पटना से भागकर आये हैं. […]

मझौलिया : झांसा देकर उचक्कों ने एक महिला से दिनदहाड़े दस हजार रुपये लेकर भाग निकले. बताते हैं कि भानाचक गांव की मैनेजर राम की पत्नी लखिया देवी पंजाब नेशनल बैंक से ₹22 हजार रुपये निकाली थी. बैंक में निकासी फॉर्म भरने को लेकर दोनों उच्चकों ने कहा कि हमलोग पटना से भागकर आये हैं. ₹दो लाख रुपये बैंक में जमा करना है. उक्त महिला उच्चकों के झांसे में आ गयी. पंजाब नेशनल बैंक से वे महिला को प्रखंड मुख्यालय गेट एवं शिव मंदिर तक ले गए.

एक ने कहा कि मंदिर के पास कपड़े की दुकान है. मेरा नाम राहुल कुमार है. मैं उसी में काम करता हूं. झांसा देकर महिला से ₹40 हजार रुपये शीघ्र बैंक में जमा कराने के नाम पर ₹दस हजार रुपये ले लिए और चकमा देते हुए वहां से दोनों फरार हो गए. जब दोनों का अता-पता नहीं चला तो उक्त महिला रोते हुए पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंची एवं कई बार बेहोश होकर गिर पड़ी. महिला पुरुष उपभोक्ताओं ने उसके पति को खबर दी. पति ने थाना में एक आवेदन देकर जांच उपरांत शातिर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की. थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि फिलहाल आवेदन नहीं मिला है. मैं पुलिस टीम भेजकर जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >