सीढ़ियां व छज्जा ध्वस्त कर हटाया अतिक्रमण

बेतिया :शहर में सड़क व नाले से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है. इस क्रम में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सर्वाधिक भीड़ भाड़ वाले इलाका नगर के हॉस्पिटल गेट से मित्रा चौक होते हुए कोतवाली चौक तक अतिक्रमण हटाया गया. इस अभियान के दौरान रोड के दोनों तरफ की दर्जनों मकान व दुकानों की […]

बेतिया :शहर में सड़क व नाले से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है. इस क्रम में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सर्वाधिक भीड़ भाड़ वाले इलाका नगर के हॉस्पिटल गेट से मित्रा चौक होते हुए कोतवाली चौक तक अतिक्रमण हटाया गया. इस अभियान के दौरान रोड के दोनों तरफ की दर्जनों मकान व दुकानों की रोड व नाले के ऊपर बनीं सीढ़ियों को अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया गया. हालांकि कई अतिक्रमणकारियों ने इसका हल्का विरोध भी किया, लेकिन जेसीबी से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलता रहा.

नगर परिषद की ओर से जारी कार्रवाई के निरीक्षण में पहुंचीं नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि इस रोड में दर्जनभर से अधिक डॉक्टरों का निजी क्लिनिक व मेडिकल जांच घर होने के कारण सैकड़ों लोग रोज आते-जाते हैं. सड़क व नालियों के अतिक्रमण से इस क्षेत्र की सड़क से होकर आना-जाना मुश्किल हो रहा था. खासकर बैरिया प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोगों का इस रोड में बेतहाशा अतिक्रमण से आवागमन में समस्या हो रही थी. आये दिन के जाम की समस्या से लोग परेशान हो रहे थे. इसको लेकर प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है.
स्थानीय पार्षद दीपेश सिंह ने कहा कि नप की कार्रवाई व सभापति की पहल का स्वागत होना चाहिये. महीनों पूर्व से उनकी ओर से की जा रही उनकी मांग आज पूरी हो रही है. इधर नप प्रशासन की अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई में कई लोगों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए सवाल खड़ा किया. इस पर सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि पूरे नगर परिषद क्षेत्र में किसी भी अतिक्रमण या अवैध निर्माण को छोड़ा नहीं जायेगा. शहर को जलजमाव व जाम मुक्त कराने के लिए नप प्रशासन कटिबद्ध है. इस अभियान व कार्रवाई का संचालन नप के सफाई निरीक्षक जुलूम साह कर रहे थे. साथ में अन्य नप कर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >