पोखरा में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत

सिकटा : बलथर थाना क्षेत्र के पतुकुहिया गांव में शौच करने गये एक बारह वर्ष के बच्चे की मौत पोखरा में डूबने से हो गई है. मृतक पंकज कुमार जोखन मुखिया का पुत्र बताया गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है. […]

सिकटा : बलथर थाना क्षेत्र के पतुकुहिया गांव में शौच करने गये एक बारह वर्ष के बच्चे की मौत पोखरा में डूबने से हो गई है. मृतक पंकज कुमार जोखन मुखिया का पुत्र बताया गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है. जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया नवीन कुमार भारती ने बताया कि इसकी जानकारी अंचलाधिकारी को भी दे दी गई है.

मोबाइल व सामान चोरी
रामनगर. रामनगर में ग्रामीण आवास सहायक के पद पर कार्यरत हेमंत कुमार के आवास से मोबाइल समेत अन्य सामान की चोरी कर ली गयी है. घटना 11 अगस्त की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >