शशि को टाउन, निरंजन इनरवा व सज्जान को मटियरिया थाने की कमान

बेतिया :पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने आधा दर्जन दागी पुलिस पदाधिकारियों को पद से हटा दिया है. इनमें नगर, इनरवा व मटियरिया थानाध्यक्ष, मनुआपुल ओपी प्रभारी सहित योगापट्टी व मुफस्सिल अंचल के इंस्पेक्टर भी शामिल है. इनको पद से हटाने के बाद इन जगहों पर एसपी ने नए […]

बेतिया :पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने आधा दर्जन दागी पुलिस पदाधिकारियों को पद से हटा दिया है. इनमें नगर, इनरवा व मटियरिया थानाध्यक्ष, मनुआपुल ओपी प्रभारी सहित योगापट्टी व मुफस्सिल अंचल के इंस्पेक्टर भी शामिल है. इनको पद से हटाने के बाद इन जगहों पर एसपी ने नए पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की है.
एसपी ने शिकारपुर अंचल के इंस्पेक्टर शशि भूषण ठाकुर को नगर थाना का कमान सौंपा है. श्रीराम सिंह की जगह पर अब शशिभूषण ठाकुर नगर थानाध्यक्ष का दायित्व निभाएंगे. एसपी कार्यालय में ट्रायल सेल प्रभारी राकेश कुमार भास्कर को योगापट्टी अंचल का इंस्पेक्टर बनाया गया है. जबकि सतीश चन्द्र माधव को मुफस्सिल अंचल की जिम्मेवारी मिली है.
श्री माधव पहले मद्य निषेध कोषांग प्रभारी का दायित्व का निर्वहन कर रहे थे. इसके अलावे एसपी जयंतकांत ने पुलिस अवर निरीक्षक निरंजन कुमार को इनरवा थानाध्यक्ष, सज्जाद गद्दी को मटियरिया थानाध्यक्ष व निर्भय कुमार राय को मनुआपुल ओपी प्रभारी बनाया है. निरंजन कुमार इसके पहले चनपटिया में, निर्भय कुमार राय शिकारपुर में और सज्जाद गद्दी मझौलिया में सहायक थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >