सेवानिवृत्त चीनी मिल अधिकारी से एक लाख रुपये की लूट

बेतिया :भारतीय स्टेट बैंक से राशि की निकासी कर अपने घर जा रहे ग्राहक से बाइक सवार अपराधियों ने एक लाख रुपया लूट लिया. इस दौरान ग्राहक को चोंटिल भी होना पड़ा है. इसको लेकर आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार शहर से सटे बानुछापर लक्ष्मीनगर निवासी सेवानिवृत चीनी मिल अधिकारी […]

बेतिया :भारतीय स्टेट बैंक से राशि की निकासी कर अपने घर जा रहे ग्राहक से बाइक सवार अपराधियों ने एक लाख रुपया लूट लिया. इस दौरान ग्राहक को चोंटिल भी होना पड़ा है. इसको लेकर आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गयी.

जानकारी के अनुसार शहर से सटे बानुछापर लक्ष्मीनगर निवासी सेवानिवृत चीनी मिल अधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से एक लाख रुपये की निकासी कर बाहर निकले. पैदल हीं झोला में राशि को रखकर तीन लालटेन चौक की तरफ चल दिये. पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वे गौशाला मार्केट के पास पहुंचे कि पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके हाथ से झोला छीनने का प्रयास किया. हालांकि इन्होंने इसका विरोध करते हुए हो-हल्ला मचाना आरंभ किया.
लेकिन धक्का देकर उनलोगों ने गिरा दिया और राशि सहित झोला लेकर फरार हो गये. उन्होंने बताया कि घटना करीब सवा तीन बजे की है. झोला में राशि के अलावे उनका तीन पासबुक, एक्सीस बैंक का एटीएम कार्ड एवं एक मोबाइल फोन भी था. एसबीआई के मुख्य प्रबंधक चितरंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित ने बैंक में पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी दी है. इसी सूचना नगर पुलिसको दे दी गयी है. लेकिन करीब एक घंटे के बाद भी पुलिस अभी नही पहुंच सकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >