बेतिया : कम उम्र में ही जिले में अपनी पहचान बना चुके छात्र नेता दीपक कुशवाहा की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी. दीपक जिला कुशवाहा संघ की बैठक में भाग लेने के लिए अपने घर से बेतिया आ रहे थे. इसी दौरान छावनी के पास वह हादसे का शिकार हो गए. इधर, मौत की सूचना पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने टायर जला कर सड़क जाम कर दिया. वे मुआवजे की मांग कर रहे थे. सड़क जाम के कारण करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा.
ट्रक की ठोकर से छात्र नेता की मौत गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क
बेतिया : कम उम्र में ही जिले में अपनी पहचान बना चुके छात्र नेता दीपक कुशवाहा की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी. दीपक जिला कुशवाहा संघ की बैठक में भाग लेने के लिए अपने घर से बेतिया आ रहे थे. इसी दौरान छावनी के पास वह हादसे का शिकार हो गए. इधर, […]

घटना की सूचना पर पहुंचे कालीबाग थानाध्यक्ष मनीष कुमार तथा मनुआपुल पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटवाया. पुलिस ट्रक को जब्त कर ली है. जबकि चालक फरार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा निवासी छात्र नेता दीपक कुशवाहा मंगलवार की सुबह बाइक से बेतिया आ रहे थे. सुबह करीब 11 बजे छावनी के समीप एक ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी.
गंभीर हालत में लोगों ने दीपक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकोंके अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. इधर, दीपक की मौत की खबर पर अस्पताल में समर्थकों की भीड़ लग गई. रालोसपा नेता बृजेश कुशवाहा समेत तमाम लोग मौके पर पहुंच गये. जिला कुशवाहा संघ के अध्यक्ष जदयू नेता शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने दीपक की मौत को अपूरणीय क्षति बताया.