पंडई नदी के कटाव से आधे दर्जन गांवों पर खतरा, लोगों का प्रदर्शन

गौनाहा : प्रखंड के पंडई नदी के कटाव से आधे दर्जन गांवों का अस्तित्व खतरे में है. इसकी सुधि कोई अधिकारी नहीं ले रहा है. गुरुवार को पंडई नदी के कटाव से त्रस्त ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया है. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण आफताब आलम, फैयाज आलम, विक्रम सहनी, मिठू सहनी, छठू सहनी, नंदकिशोर सहनी, […]

गौनाहा : प्रखंड के पंडई नदी के कटाव से आधे दर्जन गांवों का अस्तित्व खतरे में है. इसकी सुधि कोई अधिकारी नहीं ले रहा है. गुरुवार को पंडई नदी के कटाव से त्रस्त ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया है. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण आफताब आलम, फैयाज आलम, विक्रम सहनी, मिठू सहनी, छठू सहनी, नंदकिशोर सहनी, अवध पटेल, राजेश शर्मा, महावीर शर्मा, सतार अंसारी, अनिशू अंसारी आदि ने बताया कि समय रहते कटाव पर काबू नहीं पाया गया तो हम ग्रामीण समाहरणालय का घेराव करेंगे.

बाढ़पीड़ितों की सहायता नहीं मिलने पर प्रदर्शन : मैनाटांड. भंगहा थाना क्षेत्र के गदियानी गांव में ओरिया नदी ने इस कदर कहर बरपा है कि मुस्मात गुलशन खातून का घर अपने आगोश में ले लिया. इसके दहशत से आधा दर्जन लोगों ने अपने आशियाने को उजाड़ दिये. ताकि इनके घर का सामान बाढ़ के कहर से बच सके. इस मौके पर अंचलाधिकारी अनिल भूषण, बीडीओ राजकिशोर प्रसाद शर्मा ने मदद को आश्वासन दिया था. गुरुवार तक कोई मदद नहीं मिलने को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है. आक्रोशित नजरुल मियां, आलम मियां, मुनाफ मियां, अब्दुल हसन मियां, अहमद नॉट, अनवर नट थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >