चार दारोगा व एक जमादार पर गिरफ्तारी वारंट

बेतिया : वर्ष 2009 में मुफस्सिल थाना अंतर्गत हुई सुदामा हत्या कांड के मामले में चार दारोगा व एक जमादार के खिलाफ न्यायालय में उपस्थित होकर गवाही देने के लिए वारंट निर्गत किया गया है. आदेश एडीजे चतुर्थ राजनारायण निगम ने जारी किया है. मुफस्सिल थाना के विश्वंभवरपुर निवासी सुदामा हत्याकांड में पुअनि ललन पांडेय, […]

बेतिया : वर्ष 2009 में मुफस्सिल थाना अंतर्गत हुई सुदामा हत्या कांड के मामले में चार दारोगा व एक जमादार के खिलाफ न्यायालय में उपस्थित होकर गवाही देने के लिए वारंट निर्गत किया गया है.

आदेश एडीजे चतुर्थ राजनारायण निगम ने जारी किया है. मुफस्सिल थाना के विश्वंभवरपुर निवासी सुदामा हत्याकांड में पुअनि ललन पांडेय, उमेश तिवारी, नरेंद्र कुमार, आसबाब राम तथा जमादार शिवजी राम मुख्य गवाह हैं. लेकिन ये कोर्ट में गवाही के लिए उपस्थित नहीं हो रहे हैं. कोर्ट ने पूर्व में सम्मन निर्गत किया था. लेकिन वे गवाही के लिए उपस्थित नहीं हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >