मरीज की मौत पर परिजनों का जमकर हंगामा, भागे डॉक्टर

बेतिया : गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में मरीज की मौत पर गुरुवार की रात्रि परिजनों ने जम कर घंटों हंगामा किया. हंगामा को देखते ही डॉक्टर व कर्मी आपात कक्ष से भाग निकले. हालांकि सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने मामले को शांत कराया. जानकारी के अनुसार खुटिया निवासी 50 वर्षीय फरमान अंसारी को […]

बेतिया : गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में मरीज की मौत पर गुरुवार की रात्रि परिजनों ने जम कर घंटों हंगामा किया. हंगामा को देखते ही डॉक्टर व कर्मी आपात कक्ष से भाग निकले. हालांकि सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने मामले को शांत कराया.

जानकारी के अनुसार खुटिया निवासी 50 वर्षीय फरमान अंसारी को हॉर्ट की बीमारी की शिकायत पर परिजनों ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया, लेकिन बताते हैं कि कुछ ही देर बाद अरमान अंसारी की मौत हो गई. मौत होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा करने लगे. हंगामा को देखते ही डॉक्टर व कर्मचारी आपात कक्ष से भाग निकले. इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन की ओर से नगर पुलिस को दी गई. नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया.

परिजनों का आरोप था कि आपात कक्ष में एक ही डॉक्टर थे. वह भी फिजीशियन नहीं थे. उनका कहना था कि डॉक्टरों द्वारा इलाज में लापरवाही करने के कारण अरमान अंसारी की मौत हो गई है. इससे परिजनों ने आक्रोशित होकर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया. इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ. डीके सिंह ने कहा कि रोस्टर के अनुसार डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात नहीं थे तो इसकी जांच करायी जायेगी. अगर दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी. सभी डॉक्टरों को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दे दिया .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >