नपं ईओ से दुर्व्यवहार में अध्यक्ष और पार्षद समेत कई नामजद

चनपटिया : नगर पंचायत कार्यालय में बीते बुधवार को नप के कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम के साथ हाथापाई व दुर्व्यवहार मामले ने तूल पकड़ लिया है. ईओ ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. प्राथमिकी में नपं अध्यक्षा विमला देवी, दीनानाथ जायसवाल, राजू जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, वार्ड पार्षद मनोहर प्रसाद, उपदेश प्रसाद, […]

चनपटिया : नगर पंचायत कार्यालय में बीते बुधवार को नप के कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम के साथ हाथापाई व दुर्व्यवहार मामले ने तूल पकड़ लिया है. ईओ ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. प्राथमिकी में नपं अध्यक्षा विमला देवी, दीनानाथ जायसवाल, राजू जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, वार्ड पार्षद मनोहर प्रसाद, उपदेश प्रसाद, चंदा देवी सहित कुछ अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है.

ईओ ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि वह अपने कार्यालय में प्रतिदिन की तरह कार्यों का निष्पादन कर रहे थे.
तभी किसी एग्रीमेंट को लेकर नपं के नाजिर अभिषेक मिश्रा एवं संवेदक कृष्णा जायसवाल के बीच बहस होने लगी. इसकी आवाज सुनकर मैं वहां पहुंचा. इस पर बीच-बचाव करते हुए मैं उन्हें समझाने के उद्देश्य से अपने कक्ष में लेकर आया. इसी बीच नपं अध्यक्षा विमला देवी, वार्ड पार्षद उपदेश प्रसाद, मनोहर प्रसाद, नपं अध्यक्षा पुत्र राजेश जायसवाल उर्फ राजू एवं कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा अचानक से मेरे कक्ष में घुसकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए गाली-गलौज करने लगे.
जब इसका विरोध किया तो आग बबूला होते हुए विमला देवी ने मेरा कॉलर पकड़ा और जोर से धक्का दिया. इसके साथ ही वे चिल्लाने लगी कि मोबाइल निकालो और इस पूरे पिटाई का वीडियो बना वायरल करो. ताकि पूरा समाज देख सके. इसी बीच वार्ड पार्षद उपदेश प्रसाद के द्वारा मेरे नाक पर मुक्का से जोरदार प्रहार किया. इससे मेरे नाक से खून बहने लगा. इन सभी लोगों ने मेरे छाती पर प्रहार किया और एक साथ मिलकर जान मारने की नीयत से जोरदार प्रहार किया. पुलिस ने इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि ईओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. नामजद अभियुक्तों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >