लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी नदियों में उफान

बेतिया/मैनाटांड़/बैरिया : जिले में 24 घंटे से जारी लगातार वर्षा से पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. खासकर कई इलाके के नदियों में उफान की स्थिति बनने लगी है. इससे तटवर्ती ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है. उनका कहना है कि यदि बारिश नहीं रूकी तो बाढ़ आना तय है. मैनाटांड़ प्रतिनिधि […]

बेतिया/मैनाटांड़/बैरिया : जिले में 24 घंटे से जारी लगातार वर्षा से पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. खासकर कई इलाके के नदियों में उफान की स्थिति बनने लगी है. इससे तटवर्ती ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है. उनका कहना है कि यदि बारिश नहीं रूकी तो बाढ़ आना तय है.

मैनाटांड़ प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. प्रखंड क्षेत्र के ओरिया, बिरहा, कौडेना, गंगासागर, नवखनिया, दोहरम, रागी समेत अन्य पहाड़ी नदियों में पानी बढ़ जाने से उफान पर हैं. सभी बरसाती नदियों में उफान आने से बाढ़ के हालात बन गए हैं. क्षेत्र के भंगहा-इनरवा मार्ग का यातायात ठप है. बारिश के कारण सड़क में कीचड़ हो जाने के कारण यह मार्ग बंद हो जाता है. जबकि बारिश के कारण अधिकतर छात्र विद्यालय नहीं पहुंच पाए.
बैरिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के घोड़हिया, कोइरी पट्टी तथा श्रीनगर, लौकरिया आदि चंपारण तटबंध का बारिश के मद्देनजर रखते हुए बैरिया बीडीओ वरुण कुमार केतन ने जायजा लिया. उन्होंने बताया कि बारिश लगातार 3 दिन तक होने की संभावना है. जिससे तटबंध पर रेनकट होने से तटबंध क्षतिग्रस्त हो रहा है.
इसको लेकर गंडक परियोजना द्वारा भी मिट्टी भराई कार्यक्रम कराया जा रहा है. बारिश के लगातार होने से गंडक में जलस्तर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. इसको लेकर सभी को अलर्ट कर दिया गया है तथा तटबंध क्षतिग्रस्त जहां जहां हुआ है. उसको रिपेयरिंग भी कराया जाएगा. गंडक के जलस्तर के बढ़ते हुए नजर में रखते हुए तट बांध के समीपवर्ती क्षेत्रों में ग्रामीणों को सूचना दे दी गई है कि छोटे-छोटे बच्चों को तटबंध के उस पार जाने नहीं दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >