पुरुषोत्तमपुर लूटकांड में साठी का राजा गिरफ्तार

बेतिया : जिले के पुरुषोतमपुर थाना क्षेत्र में हिंदुस्तान लीवर लि. के कर्मी से ढाई लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान साठी थाना क्षेत्र निवासी अनवार उर्फ राजा के रूप में हुई है. एसपी जयंतकांत ने बताया कि पुरुषोतमपुर थाना […]

बेतिया : जिले के पुरुषोतमपुर थाना क्षेत्र में हिंदुस्तान लीवर लि. के कर्मी से ढाई लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान साठी थाना क्षेत्र निवासी अनवार उर्फ राजा के रूप में हुई है.

एसपी जयंतकांत ने बताया कि पुरुषोतमपुर थाना क्षेत्र में विगत 29 जून को हिंदुस्तान लीवर लि. के कर्मी से अपराधियों ने ढाइ लाख रुपये एवं बाइक लूट ली थी. मामले में एक टीम का गठन किया गया है. टीम के सदस्यों ने गुप्त सूचना के आधार पर साठी थाना क्षेत्र निवासी अनवर उर्फ राजा को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर लूटी हुई बाइक भी बरामद की गयी. उसके पास से एक देशी पिस्तौल एवं दो चक्र गोली भी बरामद किया गया है. एसपी जयंतकांत ने बताया कि राजा ने पुलिस को दिये गये बयान में लूट की घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए लूट में अन्य पांच लोगों के भी शामिल होने की बात बतायी है.
उसकी निशानदेहीं पर लूट कांड में शामिल अन्य पांच युवकों को भी गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानें पर छापामारी की जा रही है. हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिली है. विदित हो कि पुरुषोतमपुर थाना क्षेत्र के परसा हजमा टोला के समीप बाइक पर सवार सशस्त्र लुटेरों ने हिंदुस्तान लीवर लि. के एक कर्मी नरेंद्र ठाकुर से ढाई लाख रुपये लूट लिये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >