बेलघाटी नहर का तटबंध टूटा

बेतिया : चनपटिया प्रखंड के करनमेया गनौली के समीप रविवार की रात्रि बेलघाटी उप वितरणी का तटबंध टूट गया. इससे हजारों एकड़ भूमि में नहर का पानी फैल गया. इससे खेतो में लगाये गये फसल एवं बिचड़े डूब गये. हजारों एकड़ भूमि जलमग्न होने से लोगों का फसल नष्ट होने की स्थिति में आ गया […]

बेतिया : चनपटिया प्रखंड के करनमेया गनौली के समीप रविवार की रात्रि बेलघाटी उप वितरणी का तटबंध टूट गया. इससे हजारों एकड़ भूमि में नहर का पानी फैल गया. इससे खेतो में लगाये गये फसल एवं बिचड़े डूब गये. हजारों एकड़ भूमि जलमग्न होने से लोगों का फसल नष्ट होने की स्थिति में आ गया है.

जल संसाधन विभाग गंडक नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गिरीश चंद्र साफी ने बताया कि रविवार की रात्रि बेलघाटी उप वितरणी के गनौली के समीप 25 आरडी पर तटबंध से पानी रिसाव के कारण क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. सूचना मिलते ही तत्काल कनीय अभियंता के नेतृत्व में टीम को टूटान स्थल पर भेजा गया है. उन्होंने बताया कि बेलघाटी नहर में पानी के बहाव को रोक कर तटबंध मरम्मती का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है. देर शाम तक तटबंध दुरुस्त कर लिया जायेगा. जहां तक फसलों के बर्बाद होने का है. इसका आकलन अभी नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता को भी उक्त स्थल पर जाकर अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >