बेतिया में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पंखे से लटकाया शव

बेतिया : मुफस्सिल थाना के रामपुर बैरागी गांव में दहेज की खातिर विवाहिता लक्ष्मी देवी की गला दबाकर ससुराल वालों ने हत्या कर दी. हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखा से लटका कर ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये. घटना की सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दल-बल के […]

बेतिया : मुफस्सिल थाना के रामपुर बैरागी गांव में दहेज की खातिर विवाहिता लक्ष्मी देवी की गला दबाकर ससुराल वालों ने हत्या कर दी. हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखा से लटका कर ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये. घटना की सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.

पंखा से झूलते शव को पोस्टमार्टम करा मायके वालों को सौंप दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिला के पहाड़पुर थाना के मटियरिया गांव निवासी लक्ष्मी देवी की मां रंभा देवी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है.

एफआइआर में पति रंजन सहनी, ससुर दारोगा सहनी, भसूर भोज सहनी, लालमति देवी व श्रीमति देवी को आरोपी बनाया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.फरारी की स्थिति में आरोपियों की चल-अचल संपत्ति कुर्क की जायेगी. दर्ज एफआईआर में मां रंभा देवी ने बताया है कि उसकी पुत्री लक्ष्मी की शादी 18 जून को ही रामपुर बैरागी निवासी दारोगा सहनी के पुत्र रंजन सहनी से की थी. शादी में हैसियत के अनुसार उपहार भी दी थी.
जब बेटी ससुराल गयी, तो आरोपी दहेज की मांग कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. साजिश के तहत लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या कर दी व लाश को पंखे से लटकार आत्महत्या का रूप का प्रयास किया गया है. उसके बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए. घटना की सूचना ग्रामीणों से मिली. मौके पर पहुंचकर रंभा ने पुलिस को सूचना दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >