मकान विवाद में मारपीट, गर्भ में पल रहे शिशु की मौत, केस

मां के चेहरे पर तेजाब फेंक जलाने का प्रयास, सास भी घायल, भर्ती बेतिया : नगर के नया बाजार किला मोहल्ले में मकान के विवाद में हुए मारपीट में सास-ससुर की पिटाई से गर्भवती बहू के पेट में पल रहे नौ माह के बच्चे की मौत हो गई है. बहु का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज […]

मां के चेहरे पर तेजाब फेंक जलाने का प्रयास, सास भी घायल, भर्ती

बेतिया : नगर के नया बाजार किला मोहल्ले में मकान के विवाद में हुए मारपीट में सास-ससुर की पिटाई से गर्भवती बहू के पेट में पल रहे नौ माह के बच्चे की मौत हो गई है. बहु का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में जारी है. इधर पुत्र ने अपनी मां के चेहरे पर तेजाब फेंक जलाने का प्रयास किया है.
घटना में सास भी घायल हो गई है. मामले में दोनों ओर से नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है. नया बाजार किला मोहल्ला निवासी धनंजय कुमार की पत्नी बबीता देवी की ओर से दर्ज कराए गए प्राथमिकी के अनुसार बबीता अपने मकान में सोई थी.
इसी दौरान उसकी सास गीता देवी, ससुर मोहनलाल पटवा, ननद सीमा देवी कमरे में आई और बबीता को मारपीट कर जख्मी कर दिए. किसी ने लकड़ी के स्टूल तो किसी ने लात घुसे से पिटाई की. उसके पति आकर उसे बताएं और अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई. बबीता ने बताया है की इसके बाद उसके पति अस्पताल से उसे घर ले गये. लेकिन आरोपियों ने एक बार फिर पिटाई करनी शुरू कर दी. बबीता ने घटना का कारण दहेज में 50 हजार रुपये की मांग बताया है.
इधर बबीता के सास गीता देवी ने भी नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में उसने अपने पुत्र धनंजय कुमार व बहू बबीता को आरोपी बनाया है. पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि करीब एक वर्ष पूर्व उसका पुत्र धनंजय धोखाधड़ी कर मकान अपने नाम करवा लिया. उसका पुत्र जबरन उसे घर से निकालने लगा. जब वह विरोध की तो पुत्र व पतोहू लोहे के दाब से उसके सिर पर मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए. इस दौरान उसके पुत्र ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक जलाने का प्रयास किया. इसी बीच उसकी पुत्री आ गई और उसे बचाई. गीता ने कहा है कि उसका पुत्र धनंजय उसे बार-बार जान से मारने की धमकी देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >