पश्चिमी चंपारण : ट्रक-ऑटो की टक्कर में एएसआइ की मौत

बेतिया के योगापट्टी थाने में तैनात थे जमादार बेतिया (पश्चिमी चंपारण ) : मनुआपुल ओपी क्षेत्र के सियारोसती गांव के पास ट्रक व ऑटो की टक्कर की टक्कर में एएसआइ दीपक कुमार घायल हो गये, जिनकी मौत इलाज के दौरान एमजेके अस्पताल में हो गयी. दीपक योगापट्टी थाने में तैनात थे. वह बांका के रहनेवाले […]

बेतिया के योगापट्टी थाने में तैनात थे जमादार
बेतिया (पश्चिमी चंपारण ) : मनुआपुल ओपी क्षेत्र के सियारोसती गांव के पास ट्रक व ऑटो की टक्कर की टक्कर में एएसआइ दीपक कुमार घायल हो गये, जिनकी मौत इलाज के दौरान एमजेके अस्पताल में हो गयी. दीपक योगापट्टी थाने में तैनात थे. वह बांका के रहनेवाले थे. इस घटना में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. शुक्रवार को जमादार दीपक सिंह अपने घर (बांका) जाने के लिए ऑटो से बेतिया आ रहे थे.
इसी दौरान सियरोसती गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. एएसआइ दीपक कुमार सिंह नौ दिनों की छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे. इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि एएसआइ दीपक सिंह बांका जिले के बेल्हा के धौरी गांव के रहने वाले थे. उनकी पत्नी व बच्चे पटना में रहते हैं. वहां से वे अपने घर बांका के लिए रवाना होते, लेिकन उनकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >