22 मिनट की बारिश में सड़कों पर भरा पानी

सड़कों पर जमा रहा घुटने भर पानी, कई मुहल्लों से निकलना मुश्किल बेतिया : महज 22 मिनट की बरसात में शहर में पानी-पानी हो गया. दर्जनों जगहों जलजमाव हो गया. इससे लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा. प्रमुख बाजारों समेत सभी जगहों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया. हालांकि मुख्य नालों की निरंतर सफाई […]

सड़कों पर जमा रहा घुटने भर पानी, कई मुहल्लों से निकलना मुश्किल

बेतिया : महज 22 मिनट की बरसात में शहर में पानी-पानी हो गया. दर्जनों जगहों जलजमाव हो गया. इससे लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा. प्रमुख बाजारों समेत सभी जगहों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया.

हालांकि मुख्य नालों की निरंतर सफाई होने से कुछ घंटे पानी निकल गई, लेकिन नालों के आपस में लिंक नहीं रहने की वजह से शहर में जलजमाव का नजारा दिखा. कई नालों की सफाई किये जाने के बावजूद बड़े और छोटे नालों के बीच संपर्क नहीं होने तथा मुख्य एवं अन्य नालों से अतिक्रमण नही हटाये जाने के कारण जलजमाव का नजारा शहर में देखने को मिला.

खासकर मीनाबाजार,लालबाजार, प्रजापति पथ, चर्च रोड थाना रोड अस्पताल रोड खुदाबख्श चौक समेत अन्य कई इलाकों में सड़कों पर पानी बहने लगा. कई लोगों ने बताया कि शहर में नप की ओर से मानसुन पूर्व नालो की सफाई का प्रयास तो किया गया लेकिन मुख्य नालों का अतिक्रमण बिना हटाये जलजमाव से मुक्ति पा लेना असंभव है. नगर प्रशासन लाखों रुपया खर्च कर नालो की सफाई करवा ले परंतु घरों से निकले कचरा को जबतक नालो में फेंका जाता रहेगा तबतक जल जमाव से मुक्ति पाना मुश्किल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >