चोरी की बाइक के साथ पांच गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान नगर पुलिस को मिली सफलता बेतिया : शहर में चलाये गये विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की दो बाइक जब्त करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार युवकों में से एक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस भी जब्त किया […]

वाहन चेकिंग के दौरान नगर पुलिस को मिली सफलता

बेतिया : शहर में चलाये गये विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की दो बाइक जब्त करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार युवकों में से एक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस भी जब्त किया गया है. पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.
इसी दौरान राजडयोढ़ी के समीप दारोगा मो. अलाउद्दीन ने अपने सहयोगी पुलिस बल के साथ पूर्वी करगहिया निवासी अंकुर कुमार एवं विशाल कुमार को गिरफ्तार किया. उनके पास से बरामद वाहन चोरी के पाये गये. कागजात मांगने पर कोई कागजात भी इनके द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया. उनके बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की गई तो वह फर्जी निकला. बाइक पर किसी दूसरे बाइक का नंबर अंकित था. वहीं नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह के नेतृत्व में इमली चैक के पास चल रहे वाहन चेकिंग में एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका गया.
उनकी सघन तलाशी ली गयी तो एक युवक के पास से लोडेड एक पिस्तौल बरामद किया गया. जिसकी पहचान पूर्वी करगहिया निवासी कुंदन कुमार के रूप में की गयी. वही इसके सहयोगी राज कुमार उर्फ राजा एवं रंजन राज को भी गिरफ्तार किया गया. तीनों द्वारा प्रयुक्त की जा रही बाइक भी चोरी की पायी गयी. एसपी ने बताया कि दोनों बाइक को जब्त करते हुए पांचों गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >