आधा दर्जन डॉक्टरों से जवाब तलब

बेतिया : पीएचसी के ओपीडी में प्रतिदिन दस से कम मरीज देखने पर आधा दर्जन चिकित्सकों से सीएस ने जवाब तलब किया है. इसमें हरनाटांड पीएचसी के डॉ. सबिहा खातुन, गौनाहा पीएचसी के डॉ. अवनीश ध्वज सिंह, मधुबनी पीएचसी के डॉ. अंशुमान पांडेय, मझौलिया पीएचसी के डॉ. इमरान हुसैन, नौतन पीएचसी के डॉ. नफीश अहमद, […]

बेतिया : पीएचसी के ओपीडी में प्रतिदिन दस से कम मरीज देखने पर आधा दर्जन चिकित्सकों से सीएस ने जवाब तलब किया है. इसमें हरनाटांड पीएचसी के डॉ. सबिहा खातुन, गौनाहा पीएचसी के डॉ. अवनीश ध्वज सिंह, मधुबनी पीएचसी के डॉ. अंशुमान पांडेय, मझौलिया पीएचसी के डॉ. इमरान हुसैन, नौतन पीएचसी के डॉ. नफीश अहमद, सिकटा पीएचसी के डॉ. राकेश कुमार का नाम शामिल है.

सीएस ने पत्र जारी से सभी चिकित्सकों से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है. सीएस ने पत्र में बताया है प्रतिदिन ओपीडी में औसतन 10 से कम मरीज उपचार किया गया है. जिससे यह प्रतीत होता है कि चिकित्सकों ने ओपीडी के निर्धारित समय के अनुरुप कार्य नही किया है. सीएस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है अन्यथा मानदेय अवरूद्ध करने की चेतावनी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >