पिटाई की वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया वॉयरल

साठी : दलित महिला पर लांछन का आरोप लगाकर पहले तो दबंगों ने उसे व एक युवक को विद्युत पोल में रस्सी से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की. इससेभी जी नहीं भरा तो भद्दी- भद्दी गालियां देने के साथ-साथ पीड़िता की लज्जा भंग करने का प्रयास किया गया और फिर इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया […]

साठी : दलित महिला पर लांछन का आरोप लगाकर पहले तो दबंगों ने उसे व एक युवक को विद्युत पोल में रस्सी से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की. इससेभी जी नहीं भरा तो भद्दी- भद्दी गालियां देने के साथ-साथ पीड़िता की लज्जा भंग करने का प्रयास किया गया और फिर इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया गया. मामला साठी थाना क्षेत्र के एक गांव की है.

इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है. किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है. इसमें कड़ी कार्रवाई की जायेगी. घटना 23 मई की बताई जा रही है. पीड़िता के मुताबिक वह अपनी बेटी और अपने छोटे बेटे के साथ घर पर सोई थी तभी रात के साढ़े तीन बजे उसी गांव के किसनाथ हजरा, कुंदन हजरा, मेघु हजरा, मिठू हजरा सहित अन्य व्यक्ति आकर उसका दरवाजा पीटने लगे.
जब उसने दरवाजा खोला तो सभी मिलकर उसे पकड़ लिए और बदचलन का आरोप लगाकर मारपीट करते हुए घसीटते हुए ले जाकर पंचायत भवन के पास बिजली के पोल में बांध दिए. इस दौरान मेघू हजरा और प्रकाश हजरा गलत नीयत से उसके कपड़े फांड़ दिये. उसके चीखने चिल्लाने पर गांव के लोग आए तो उसकी इज्जत बची. पीड़िता के मुताबिक उसके पति बाहर रहते हैं, जब वह घर आए तो वह उनके साथ थाने पर पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >