कुमकुम पूजा के बाद काली मां के दर्शन को उमड़ी भीड़

चक्रधरपुर : शहर के लोको कॉलोनी में आयोजित पांच दिवसीय माता शीतला पूजा के चौथे व अंतिम दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ उमड़ी. शाम करीब सात बजे मां का पट खुला. इस दौरान पूजा को लेकर काफी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे पहुंचे थे. चौथे दिन पुजारी मोहन राव पल्लम द्वारा काली […]

चक्रधरपुर : शहर के लोको कॉलोनी में आयोजित पांच दिवसीय माता शीतला पूजा के चौथे व अंतिम दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ उमड़ी. शाम करीब सात बजे मां का पट खुला. इस दौरान पूजा को लेकर काफी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे पहुंचे थे. चौथे दिन पुजारी मोहन राव पल्लम द्वारा काली मां के दो रूपों का निर्माण किया गया, जिसका दर्शन श्रद्धालुअों ने किया.

वहीं पूजा कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच शाम तक महाप्रसाद का वितरण किया गया. प्रसाद के लिए भक्तों की कतार लगी रही. वहीं पूजा स्थल में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगायी गयी हैं. चार जून को माता शीतला की प्रतिमा विसर्जन के साथ पूजा का समापन हो जायेगा. सोमवार को विवाहिता महिलाओं ने नवदुर्गा एवं कुमकुम पूजा की.

इस दौरान पुजारी एन श्रीवासन ने मां दुर्गा के रूप सजी कन्या का पूजन किया. वहीं विवाहिता महिलाओं ने भी विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की. इसके बाद कुमकुम पूजा हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >