इनरवा में एक और मैनाटांड़ में तीन दुकानों का टूटा ताला

कारोबारियों में गुस्सा, पुलिस की भूमिका पर उठने लगे सवाल मैनाटांड़ : अंचल क्षेत्र के चार दुकानों में एक ही रात में चोरी होने को लेकर दुकानदारों में भय का माहौल है. चोरों ने इनरवा के एक और मैनाटांड़ में तीन दुकानों के ताला तोड़ नकदी व अन्य सामान चुरा लिये हैं. इसको लेकर जहां […]

कारोबारियों में गुस्सा, पुलिस की भूमिका पर उठने लगे सवाल

मैनाटांड़ : अंचल क्षेत्र के चार दुकानों में एक ही रात में चोरी होने को लेकर दुकानदारों में भय का माहौल है. चोरों ने इनरवा के एक और मैनाटांड़ में तीन दुकानों के ताला तोड़ नकदी व अन्य सामान चुरा लिये हैं. इसको लेकर जहां व्यवसायियों में गुस्सा है. वहीं पुलिस की गश्ती व सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल पुलिस इन मामलों की जांच में जुट गई है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है.

जानकारी के अनुसार, मैनाटाड़ टॉप वन टेलर्स में चोरी हुई है. टेलर्स के संचालक ऋषि कपूर ने मैनाटाड़ पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि 120 पीस शर्ट, 80 पीस पैन्ट, 10 पीस कोट एवं 5 सेट कोट पैंट समेत 3 लाख के सामान चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है. उसने बताया कि ईद को लेकर ज्यादातर कपड़े आये थे, जो चोरी हो गये हैं. वहीं मैनाटांड़ में ही मुबारक मिस्त्री की मोटरसाइकिल दुकान से स्पेयर पार्ट्स के समान व सम्राट रिकॉर्डिंग स्टूडियो से हजारों की चोरी कर ली गई. इंस्पेक्टर भारतेंदु देव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >