नरकटियागंज : खुदा के लिए सबसे अजीम है अलविदा की नमाज. इस मुबारक दिन अल्लाह अपने बंदों के सारे गुनाहों को माफ कर देता है. जो खुदा की इबादत सच्चे मन से करता है खुदा की नेमत उस पर बरसती है. उक्त बातें शुक्रवार को अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद के कारी तौकीर अहमद कासमी ने कही. वे अलविदा की नमाज से पहले मौके पर मौजूद रोजेदारों को खिताब करते हुए कहा कि 25वीं रमजान के दिन व आखिरी असरा को अलविदा की नमाज अदा करना खुदा के लिए सबसे अजीम है. इस दिन को खुद को सजाने का सबसे सुनहरा मौका है.
खुदा के लिए सबसे अजीम है अलविदा की नमाज
नरकटियागंज : खुदा के लिए सबसे अजीम है अलविदा की नमाज. इस मुबारक दिन अल्लाह अपने बंदों के सारे गुनाहों को माफ कर देता है. जो खुदा की इबादत सच्चे मन से करता है खुदा की नेमत उस पर बरसती है. उक्त बातें शुक्रवार को अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद के कारी तौकीर अहमद कासमी ने […]

रमजान में इबादत कर हम अपनी नब्ज को काबू करने व बंदो को अल्लाह से अपनी गुनाहों को पुन: नहीं करने की माफी मांगने पर अल्लाह उनकी गुनाहों को माफ कर देता है. उन्होंने कहा कि दस दिन का रोजा आखिरी असरा होता है. इसमें रोजेदारों की मगफेरत होती है. इससे पहले रमजानुल मुबारक के पाक महीने के चोथे जुम्मा की नमाज शुक्रवार को अदा की गयी. नरकटियागंज अंजुमन इस्लामिया जामे मस्जिद समेत ग्रामीण इलाकों के मस्जिदो में भारी संख्या में रोजेदारों ने अलविदा की नमाज पढ़ी.
रमजान के पाक महीने में करें असहायों की मदद : गुलरेज. अंजुमन इस्लामिया के सेक्रेटरी गुलरेज अख्तर ने कहा कि रमजान में खास कर गरीब व असहायों को मदद करना हमारा फर्ज है. उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं नप प्रशासन समेत पंडाल सजाने वाले मो. मनीर आलम व सभापति राधेश्याम तिवारी, उप सभापति रत्नेश सर्राफ, वार्ड पार्षद कृष्णा प्रसाद देवीलाल, पार्षद प्रतिनिधि विशाल गुप्ता व स्थानीय व्यवसाइयों को अमन व शांति पूर्ण माहौल में नमाज सपन्न कराने पर बधाई दिया. साथ ही कहा कि चांद नजर आने के बाद अगले दिन नगर के मुख्य मार्ग अवस्थित इदगाह में सुबह सात बजे इद उल फीतर की नमाज अदा की जाएगी. यदि नमाज के दौरान बारिश हुई तो प्रत्येक मोहल्लों के मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी.