झारखंड के हजारीबाग से अगवा लड़की योगापट्टी से बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

योगापट्टी : थाना क्षेत्र के अमैठिया गांव से झारखंड पुलिस ने हजारीबाग से अपहृत लड़की को बरामद कर लिया तथा आरोपित अपहर्ता को दबोच लिया. यह कार्रवाई योगापट्टी थानाध्यक्ष व पुलिस बल के सहयोग से झारखंड पुलिस ने संयुक्त छापेमारी के दौरान योगापट्टी स्थित एक घर से की. अमेठिया निवासी अभय कुमार शर्मा बहुत दिनों […]

योगापट्टी : थाना क्षेत्र के अमैठिया गांव से झारखंड पुलिस ने हजारीबाग से अपहृत लड़की को बरामद कर लिया तथा आरोपित अपहर्ता को दबोच लिया. यह कार्रवाई योगापट्टी थानाध्यक्ष व पुलिस बल के सहयोग से झारखंड पुलिस ने संयुक्त छापेमारी के दौरान योगापट्टी स्थित एक घर से की. अमेठिया निवासी अभय कुमार शर्मा बहुत दिनों से झारखंड में काम कर रहा था.

वहीं से शादी की नीयत से झारखंड के हजारीबाग से सोनी कुमारी को शादी का झांसा देकर भगा कर लाया था. ग्राम कुरहा पोस्ट+ थाना इचाक जिला हजारीबाग निवासी उमेश प्रसाद मेहता ने स्थानीय थाने में लड़की का अपहरण कर लेने का एफआईआर दर्ज कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >