गोपालपुर में चालक का हाथ-मुंह बांध कर फेंका

सिकटा : बेतिया-मैनाटांड मुख्य पथ में गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैशखवा नहर के समीप से अज्ञात बादमासों ने एक टेम्पो चालक को मारपीट कर व हाथ पैर बांधकर फेंक टेंपो लूट लिया और फरार हो गये. थानाध्यक्ष शाहीद अनवर ने बताया कि इस घटना में टेंपो चालक मनुआपुल थाना क्षेत्र के जोकहां निवासी मेगा महतो […]

सिकटा : बेतिया-मैनाटांड मुख्य पथ में गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैशखवा नहर के समीप से अज्ञात बादमासों ने एक टेम्पो चालक को मारपीट कर व हाथ पैर बांधकर फेंक टेंपो लूट लिया और फरार हो गये.

थानाध्यक्ष शाहीद अनवर ने बताया कि इस घटना में टेंपो चालक मनुआपुल थाना क्षेत्र के जोकहां निवासी मेगा महतो के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. वही टेम्पो बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बेतिया रेलवे स्टेशनके पास मेगा महतो से तीन लोगों ने बैसखवा चलने की बात कही.
टेंपो रिजर्व करवाकर वे लोग बैशखवा के लिए निकल पड़े. रात्रि करीब 2 बजे वैशखवा के समीप जगन्नाथपुर जाने वाली नहर रोड में आगे ले जाकर उन अपराधियों ने टेंपो रोककर चालक का मुंह हाथ पैर बांध दिये और सड़क किनारे फेंक दिया और उसका टेंपो लेकर भाग गए.
थानाध्यक्ष शाहिद अनवर ने बताया कि इस मामले में पीड़ित के आवेदन पर तीनों अज्ञात के विरुद्ध थाना कांड संख्या 71/19 दर्ज कर लिया गया है. वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है. शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >