पुलिस वर्दी में उचक्कों ने ग्रामीण से छीने 30 हजार

नरकटियागंज : शहर के कृषि बाजार एसबीआई शाखा के एटीएम से रुपये निकाल घर जा रहे एक ग्रामीण से उचक्कों ने 30 हजार रुपये उड़ा ली है. घटना सोमवार के दोपहर की है. मामले में बनवरिया निवासी सुग्रीव राम ने बताया कि वह कृषि बाजार की एसबीआई शाखा एटीएम से तीस हजार रुपये निकाल कर […]

नरकटियागंज : शहर के कृषि बाजार एसबीआई शाखा के एटीएम से रुपये निकाल घर जा रहे एक ग्रामीण से उचक्कों ने 30 हजार रुपये उड़ा ली है. घटना सोमवार के दोपहर की है.

मामले में बनवरिया निवासी सुग्रीव राम ने बताया कि वह कृषि बाजार की एसबीआई शाखा एटीएम से तीस हजार रुपये निकाल कर एटीएम के पास खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो लोग आए, जो खाकी वर्दी पहने हुए थे. उनमें से एक ने रुपये छीन लिया और बोला कि थाना आओ तब रुपये मिलेगा.

इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए. थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है. शीघ्र ही उच्चके गिरफ्तार किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >