मीना बाजार में आभूषण दुकान में घुस कर रंगदारी मांगने का आरोप

बेतिया : नगर के मीनाबाजार के स्वर्ण व्यवसायी शिवम कुमार उर्फ लड्डू के दुकान में घुस शस्त्र के बल पर 20 लाख की रंगदारी मांगने तथा सोने-चांदी का आभूषण लूटकर भाग जाने के आरोप में तीन के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि इंदिरा चौक निवासी व्यवसायी शिवम कुमार […]

बेतिया : नगर के मीनाबाजार के स्वर्ण व्यवसायी शिवम कुमार उर्फ लड्डू के दुकान में घुस शस्त्र के बल पर 20 लाख की रंगदारी मांगने तथा सोने-चांदी का आभूषण लूटकर भाग जाने के आरोप में तीन के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है.

थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि इंदिरा चौक निवासी व्यवसायी शिवम कुमार उर्फ लड्डू की शिकायत पर किल्ला मोहल्ला निवासी हरेन्द्र नाथ गुप्ता, सागर गुप्ता तथा राजेश कुमार को नामजद किया गया है. एफआईआर में शिवम ने बताया है कि वह 22 तारीख को अपने दुकान पर बैठा था. तभी नामजद अभियुक्तगण उसके दुकान पर पहुंच गए. अपराधियों ने दुकान में घुसते ही बंदूक निकाल लिया और धमकी देते हुए 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगी. इसी बीच हरेन्द्र नाथ गुप्ता ने दुकान में रखे आभूषणों को ले फरार हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >