पुरुषों पर आधी आबादी रही भारी

शहर से लेकर गांव तक महिलाओं की संख्या रही सबसे अधिक 64.05% महिलाओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग बेतिया : वाल्मीकिनगर एवं पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र में मतदान भले ही औसतन 61.82 प्रतिशत रहा हो, लेकिन इसमें सार्वाधिक योगदान महिलाओं का रहा है. इस बार के लोकसभा चुनाव में दोनो लोस क्षेत्र में महिलाओं […]

शहर से लेकर गांव तक महिलाओं की संख्या रही सबसे अधिक

64.05% महिलाओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग
बेतिया : वाल्मीकिनगर एवं पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र में मतदान भले ही औसतन 61.82 प्रतिशत रहा हो, लेकिन इसमें सार्वाधिक योगदान महिलाओं का रहा है. इस बार के लोकसभा चुनाव में दोनो लोस क्षेत्र में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है. वाल्मीकिनगर में जहां 59.33 फीसद पुरुष मतदाताओं ने हिस्सा लिया. वहीं 64.90 फीसद महिला मतदाताओं ने हिस्सा लिया. जबकि प़ चंपारण लोकसभा क्षेत्र में जहां 59.78 फीसद पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
वहीं 64.05 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. आंकड़े स्पष्ट तौर पर गवाही दे रहे है कि पुरुषों की तुलना में आधी आबादी ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर योगदान किया है. विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के डाले गये वोटो एवं महिला पुरुषो के योगदान का उल्लेख करें तो वोट डालने में महिलांए पुरुषों से आगे रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >