प्रधानमंत्री को सुनने के लिए सुबह दस बजे से ही जुटने लगे थे लोग

जैसे-जैसे चढ़ता गया सूरज वैसे-वैसे बढ़ती गयी भीड़ चिलचिलाती धूप की भी नहीं की परवाह पीएम के मंच पर आते ही मोदी-मोदी के लगने लगे नारे रामनगर : छंगुहरी बंजरिया स्थित चीनी मिल का कृषि फार्म. रामनगर से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली. सुबह के करीब […]

जैसे-जैसे चढ़ता गया सूरज वैसे-वैसे बढ़ती गयी भीड़

चिलचिलाती धूप की भी नहीं की परवाह
पीएम के मंच पर आते ही मोदी-मोदी के लगने लगे नारे
रामनगर : छंगुहरी बंजरिया स्थित चीनी मिल का कृषि फार्म. रामनगर से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली. सुबह के करीब 10 बजे से ही लोगो का काफिला छंगुरही बंजरिया की ओर कूच करने लगा था. शिवालिक पर्वतश्रेणी के गोद में बसा थरुहट के हजारों लोग पिकअप, टेंपो पर सवार होकर सभा स्थल की ओर जाते देखे गये. सबसे हैरत की बात रही कि चिलचिलाती धूप की भी लोगों ने परवाह नहीं की. हालांकि सभा स्थल पर बड़े बड़े छायादार पंडाल बनाये गये थे, लेकिन भीड़ थी कि बढ़ती जा रही थी.
जदयू लोजपा के साथ ही सार्वाधिक संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मुखौटा लगाये सभा स्थल पर मौजूद रहे. पीएम की बात सुनने का उत्साह इतना अधिक था कि महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर सभा स्थल पर मौजूद रही तो वहीं युवा एवं अन्य महिलाओं का भी जोश कम नहीं था. सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभा स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर ही प्रशासन की ओर से चार पहिया वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था.
केवल वीआईपी वाहनों को छोड़कर किसी को भी वाहन लेकर जाने की अनुमति नहीं थी. सुरक्षाकर्मियों की तैनाती चप्पे-चप्पे पर थी. जबतक पीएम का भाषण चला लोग टस से मस नहीं हुए. हालांकि सड़क किनारे वाहनों का काफिला एवं पडाव कर दिये जाने के कारण सभा स्थल से वापस होने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सभा समाप्ति के बाद करीब एक घंटे तक भीड़ नहीं छंट रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >