हाईटेंशन तार गिरा गाड़ीवान व बैल की मौत

गौनाहा : बैदौली में हाईटेंशन विद्युत तार गिरने से शुक्रवार को 3 बजे दिन में गाड़ीवान सहित बैल की मौत हो गई है. घटना की जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया सुनील गढ़वाल ने बताया कि बेदौली टांडी निवासी खलिल मियां का 40 वषीय पुत्र हसिमुल्लाह अंसारी अपने बैल गाडी से सेरवा गांव से अपने […]

गौनाहा : बैदौली में हाईटेंशन विद्युत तार गिरने से शुक्रवार को 3 बजे दिन में गाड़ीवान सहित बैल की मौत हो गई है. घटना की जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया सुनील गढ़वाल ने बताया कि बेदौली टांडी निवासी खलिल मियां का 40 वषीय पुत्र हसिमुल्लाह अंसारी अपने बैल गाडी से सेरवा गांव से अपने घर लौट रहे था. इसी बीच घर के करीब पहुंचने पर हाईटेंशन विद्युत का तार गिर गया. तार गिरने से घटनास्थल पर एक बैल सहित उक्त व्यक्ति की मौत हो गयी.

इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गयी है. वही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात बतायी है. इधर बिजली विभाग के एसडीओ को फोन करने पर मोबाइल बंद पाया गया. जबकि जेई ने कहा कि इसकी जानकारी अंचलाधिकारी को देखते दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >