रामनगर के छंगुरही बंजरिया में 40 मिनट तक रहेंगे मोदी

बेतिया/रामनगर : रामनगर शहर से सटे छंगुरही बंजरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. पीएम मोदी आज यहां करीब 40 मिनट तक रहेंगे. इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. विजय संकल्प रैली में आनेवाले लोगो की सुविधा के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये […]

बेतिया/रामनगर : रामनगर शहर से सटे छंगुरही बंजरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. पीएम मोदी आज यहां करीब 40 मिनट तक रहेंगे. इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. विजय संकल्प रैली में आनेवाले लोगो की सुविधा के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है. शनिवार को वें रामनगर के छंगुरही बंजरिया में आयेंगे.

जिसको ले प्रशासनिक व पार्टी स्तर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है़ पीएम के सभा को लेकर कमिश्नर नर्मदेश्वर लाल, आईजी नैयर हसनैन खां, डीआईजी ललन मोहन प्रसाद, डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे, एसडीएम विजय प्रकाश मीणा, एसपी अरविंद कुमार गुप्ता, एसडीपीओ रामनगर अजुर्न लाल, बगहा संजीव कुमार, रामनगर इंस्पेक्टर राजीव कुमार आदि ने सभा स्थल का जायजा लिया़ रामनगर मुख्यालय से 4 किलो दूर छंगुरही बंजरिया चीनी मिल के फार्म पर यह कार्यक्रम होगा़ इस सभा को पीएम संबोधित करेंगे़ वैसे यह कार्यक्रम 1 बजे दिन से ही प्रारंभ हो जायेगा.

लेकिन पीएम का आगमन करीब 3.30 बजे होगा़ इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी उपस्थित रहेंगे़ भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि इन सभी बड़े नेताओं के साथ स्थानीय सांसद सतीश चंद्र दूबे, रामनगर विधायक भागीरथी देवी, पूर्व बगहा विधायक प्रभात रंजन सिंह, चुनाव प्रभारी बबूआ जी सिंह व अन्य वरीय नेता भी उपस्थित रहेंगे.
तीन एंबुलेंस के साथ मौजूद रहेंगे डॉक्टर, हुई बैठक : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में एक बैठक की गयी़ जिसमें चिकित्सक, कर्मी व एंबुलेंस ड्यूटी की को लेकर चर्चा हुई़ बैठक में उपस्थित जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा़ किरण शंकर झा ने कहा कि रामनगर के अलावे दूसरे पीएचसी से भी एंबुलेंस मंगवाया जा रहा है.
पीएचसी प्रभारी डा़ चंद्रभूषण ने कहा कि पीएम के कार्यक्रम के लिए चिकित्सक व कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गयी है़ सभी चिकित्सक व कर्मी एंबुलेंस के साथ सभा स्थल पर उपस्थित रहेंगे़ इसके अलावे भी आपात सेवा के लिए सभी कर्मियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है.
अधिकारियों के छूट रहे पसीने : सभा को लेकर अधिकारी दिन रात एक किये हुए हैं. ताकि किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हो़ डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे भी बीते एक सप्ताह से कई बार सभास्थल का दौरा कर चुके हैं. सभी अधिकारी एक-एक बिंदुओं पर बारीकी से नजर रख रहें हैं. बताते चले कि रामनगर बीडीओ जितेंद्र सिंह, सीओ विनोद मिश्र सभा स्थल पर देर रात तक लगे रहे है. कहीं से भी कोई चुका न हो इस पर पूरा ध्यान केंद्रित है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >