बरात से लौट रहे युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना के मढ़िया गांव में एक युवक को चोर कहकर पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. युवक की पहचान लौकरिया गांव निवासी रितेश कुमार के रूप में किया गया है. पुलिस ने युवक का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया है. इस संबंध में रितेश ने पुलिस को […]

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना के मढ़िया गांव में एक युवक को चोर कहकर पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. युवक की पहचान लौकरिया गांव निवासी रितेश कुमार के रूप में किया गया है. पुलिस ने युवक का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया है. इस संबंध में रितेश ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव से मढिया गांव में एक बारात में शामिल होने के लिए गया था. बुधवार की देर रात्रि जब वह बारात से घर लौट रहा था तो मढीया गांव में उसको देखकर कुत्ते भौंकने लगे.

तभी गांव के करीब एक दर्जन लोग लाठी डंडा लेकर अपने अपने घरों से निकले एवं चोर चोर कहकर इसको पीटने लगे. जब वह बेहोश हो गया तो उसको शिकारपुर थाना लेकर आए और पुलिस के हवाले कर दिया. शिकारपुर थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि युवक के बारे में जांच पड़ताल किया जा रहा. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >