मौसा के घर शादी में आये बालक की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत

मझौलिया के सतभिड़वा का मामला, बरात के दौरान हुआ हादसा मझौलिया : मौसा के घर शादी समारोह में शामिल होने आये 10 वर्षीय बालक की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई. घटना मझौलिया थाना क्षेत्र सतभिड़वा गांव की है. हादसा गुरुवार की रात करीब उस बजे उस समय हुआ, जब बरात दरवाजे तक पहुंच […]

मझौलिया के सतभिड़वा का मामला, बरात के दौरान हुआ हादसा

मझौलिया : मौसा के घर शादी समारोह में शामिल होने आये 10 वर्षीय बालक की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई. घटना मझौलिया थाना क्षेत्र सतभिड़वा गांव की है. हादसा गुरुवार की रात करीब उस बजे उस समय हुआ, जब बरात दरवाजे तक पहुंच चुकी थी. ऐसे में गन्ना लदे ट्रैक्टर से हुए इस हादसे में बालक की मौत के बाद खुशी का माहौल गमगीन हो गया. परिवार में चीख-पुकार मच गई. हालांकि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है.
घटना के बारे में बताया जाता है कि मझौलिया गांव के नसीम आलम के घर सुगौली थाना क्षेत्र के धनौली गांव से बरात आई. इस शादी में मझौलिया पंचायत के सतभिड़वा गांव के कुरैश आलम के 10 वर्षीय पुत्र शाहनवाज हुसैन भी शामिल होने आया था. शहनवाज अपने मौसेरे भाई की शादी में शिरकत करने अपने पिता के साथ आया था.
गुरुवार की रात जैसे ही बरात अभी दरवाजे पर पहुंची थी कि तभी तेज रफ्तार से आ रही गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से बरात की रौनक चली गई और मातमी माहौल बन गया. घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >