खुद भी रहें सतर्क, फायर ब्रिगेड के भरोसे नहीं बुझेगी आग

अभिजीत पांडेय, बेतिया : जिले में आग लगने की घटनाएं अब परवान पर हैं. अमूमन हर रोज अगलगी के मामले सामने आ रहे हैं. अभी तक तो आग ने रिहायशी इलाकों के मकानों को अपने आगोश में लिया है, लेकिन अब खेतों में लहलहा रही गेहूं की तैयार फसलों पर आग लगने का खतरा काफी […]

अभिजीत पांडेय, बेतिया : जिले में आग लगने की घटनाएं अब परवान पर हैं. अमूमन हर रोज अगलगी के मामले सामने आ रहे हैं. अभी तक तो आग ने रिहायशी इलाकों के मकानों को अपने आगोश में लिया है, लेकिन अब खेतों में लहलहा रही गेहूं की तैयार फसलों पर आग लगने का खतरा काफी बढ़ गया है.

बावजूद इसके प्रशासन ऐसे हादसों से निबटने के लिए अभी तक तैयार नहीं दिख रहा है. यहां तक की आगलगी से बचाव के कोई भी प्लान नहीं बनाये जा सके हैं. आग लगने के सीजन आने के बाद भी कोई सक्रियता नहीं दिख रही है.
हालात यह है कि ग्रामीण इलाकों में आग से बचाव के लिए चनपटिया, नौतन, बैरिया व गोपालपुर थानों को एक-एक गाड़ियां तो दे दी गयी हैं, लेकिन अभी तक न तो उस पर प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती नहीं की जा सकी है.
यह हाल तब है, जब सरकारी रिकाॅर्ड के मुताबिक इस साल अब 28 जगहों पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं. इधर, मौसम में तल्खी तेज होती जा रही है. धूप बढ़ता जा रहा है और पछुआ हवाओं की रफ्तार भी गति पकड़ती जा रही है. ऐसे में शहर से लेकर गांव तक के कई इलाके हादसों के मुहाने पर हैं.
शहरों में ट्रांसफार्मरों के नीचे सजी दुकानें तो गांवों में खेतों से होकर गुजरी जर्जर बिजली तारें लहलहा रही गेंहू की फसलों को राख करने के लिए मुंह बाये खड़ी हैं. ऐसे में सतर्कता बेहद जरूरी है. आपदा होने के चलते आगलगी की इन घटनाओं को रोका तो नहीं जा सकता है, लेकिन सतर्कता की वजह से नुकसान को काफी कम किया जा सकता है.
तीन माह में 26 जगहों पर लगी आग
माह अगलगी के मामले
जनवरी 10
फरवरी 04
मार्च में अबतक 12
लापरवाही नुकसानदेह
अगलगी की घटनाएं बढ़ने के बाद प्रशासन की ओर से नहीं की गयी कोई तैयारी, सब भगवान भरोसे
थानों में दिये गये वाहनों पर अभी तक कर्मियों की तैनाती नहीं
आग से बचाव के उपाय
दिन का खाना 9 बजे सुबह के पहले एवं रात का खाना शाम 6 बजे के बाद बना लें
हवन-अनुष्ठान सुबह 9 बजे से पहले कर लें
खाना बनाकर चूल्हे की आग को पानी से अच्छी तरह बुझा दें
खेत-खलिहान के आस-पास बीड़ी-सिगरेट न पीएं, न पीने दें
खेतों में फसल काटने के बाद बचें डंठल को नहीं जलाएं
आग लगे तो इस नंबर पर करें डॉयल
101 या 06254-241033
मौजूद संसाधनों में करते हैं बेहतर
अगलगी की जहां से भी सूचनाएं मिलती हैं. टीम तत्काल भेजी जाती हैं. जहां तक थानों में दी गई गाड़ियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की बात है तो इस मामले में कमाडेंट के स्तर से देरी हो रही है. वैसे मौजूद संसाधन में बेहतर किया जा रहा है. अग्निशमन विभाग हर हालात से निबटने में पूरी तरह से सक्षम है.
अशोक कुमार सिंह, सहायक अग्निशमन पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >