बेतिया में आग लगने से जलीं 15 दुकानें, लाखों का नुकसान

बेतिया (पश्चिमी चंपारण) : शहर के राजड्योढ़ी में शुक्रवार की देर रात लगी लगी आग में 15 दुकानें जलकर राख हो गयीं. वहीं, सैलून की दुकान में सो रहा संचालक जल गया. मलबे से उसका जला हुआ शव बरामद किया गया. उसकी पहचान मझौलिया के सतभिरवा गांव के सनेश ठाकुर के रूप में की गयी […]

बेतिया (पश्चिमी चंपारण) : शहर के राजड्योढ़ी में शुक्रवार की देर रात लगी लगी आग में 15 दुकानें जलकर राख हो गयीं. वहीं, सैलून की दुकान में सो रहा संचालक जल गया. मलबे से उसका जला हुआ शव बरामद किया गया. उसकी पहचान मझौलिया के सतभिरवा गांव के सनेश ठाकुर के रूप में की गयी है. इधर, आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पूरी रात रेस्क्यू में जुटी रहीं. स्थानीय लोग भी सहयोग में लगे रहे, लेकिन आग इतनी जबरदस्त थी कि उसके आगे फायर बिग्रेड कर्मियों की एक भी नहीं चली.
इस दौरान गैस सिलिंडर के ब्लास्ट करने से एक मकान की छत भी उड़ गयी. अगलगी में करीब डेढ़ करोड़ की क्षति बतायी जा रही है. आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो सका है. लोगों का कहना है कि सैलून में मच्छर भगाने के लिए जलाये गये क्वॉयल से आग पकड़ी. देखते ही देखते 15 दुकानों को अपने आगोश में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >