बैंक गयीं तीन छात्राएं अगवा, एफआइआर

बेतिया : नगर के गंडक कालोनी स्थित मध्य विद्यालय में पढ़नेवाली तीन छात्राअों का सामूहिक अपहरण कर लिया गया है. इस मामले में मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बतया कि हरिवाटिका निवासी महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर बरवत के रमेश कुमार को नामजद किया गया है. […]

बेतिया : नगर के गंडक कालोनी स्थित मध्य विद्यालय में पढ़नेवाली तीन छात्राअों का सामूहिक अपहरण कर लिया गया है. इस मामले में मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बतया कि हरिवाटिका निवासी महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर बरवत के रमेश कुमार को नामजद किया गया है.

लड़कियों की बरामदगी के लिए रमेश के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि वादिनी ने प्राथमिकी में कहा है कि 18 मार्च को उनकी 13 साल की नतीनी दो सहेलियों के साथ बैंक के खाते में राशि का पता लगाने के लिए गयी थी, लेकिन वापस नहीं आयी. खोजबीन की गयी तो बरवत निवासी रमेश के संबंध में पता चला कि उसी ने तीनों को अगवा कर लिया है.

रमेश से बातचीत में उसने लड़कियों को वापस करने की बात कही थी, लेकिन वापस नहीं किया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आंरभ की गयी है. रमेश अपने घर से फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >