बेतिया को हरा कर रक्सौल ने जीता मैच

चनपटिया : प्रखंड के लोहियरिया बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में पुलवामा शहीद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शुभारंभ बीडीओ दीनबंधु दिवाकर, मुखिया रूपेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया. टूर्नामेंट के आयोजक ई. रजनीश कुमार मेहता ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में बेतिया, रक्सौल, पटना, नेपाल, हाजीपुर, मउ आदि जगहों […]

चनपटिया : प्रखंड के लोहियरिया बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में पुलवामा शहीद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शुभारंभ बीडीओ दीनबंधु दिवाकर, मुखिया रूपेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया. टूर्नामेंट के आयोजक ई. रजनीश कुमार मेहता ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में बेतिया, रक्सौल, पटना, नेपाल, हाजीपुर, मउ आदि जगहों की टीमें भाग ले रही है.

टूर्नामेंट के पहला मुकाबला बेतिया व रक्सौल के बीच खेला गया. टॉस जीतकर रक्सौल की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 122 रन बनाया. जबाब में बेतिया की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी.

नतीजा तीन विकेट से रक्सौल की टीम ने मैच को अपने कब्जे मे लिया. इस दौरान मैन द आँफ मैच रिजवान अंसारी रहे. मौके पर कुंदन चौबे, पिंटू कुमार, बागेश्वर शर्मा, राजेश कुमार, सोनू दुबे, झुन्ना कुमार, शिबू पांडेय, चंदन कुमार, राहुल कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. एम्पायर के रूप में आशीष मिश्रा व शत्रुघ्न कुमार तथा कमेंटेटर कुंदन चौबे व राजा कुमार रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >