कार की ठोकर से मां बेटी व नतिनी गंभीर

लौरिया : शहर के व्यस्ततम ब्लॉक चौक पर सोमवार के दिन में एक कार की चपेट में आने से दो महिलाएं व एक बच्ची समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. राहगीरों व दुकानदारों ने तीनों को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया. वहीं दुर्घटना से उग्र हुए लोगों ने कार को लाठी-डंडे से […]

लौरिया : शहर के व्यस्ततम ब्लॉक चौक पर सोमवार के दिन में एक कार की चपेट में आने से दो महिलाएं व एक बच्ची समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. राहगीरों व दुकानदारों ने तीनों को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया. वहीं दुर्घटना से उग्र हुए लोगों ने कार को लाठी-डंडे से क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने गाड़ी मालिक व उनकी बेटी को भीड़ में से निकालकर थाना लाए. चिकित्सकों ने नाजुक स्थित देखते हुए इन तीनों गंभीर मरीजों को बेतिया रेफर कर दिया है.

इधर थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कार को जब्त कर थाना भेज दिया है. साथ ही अग्रेतर कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है. जानकारी के अनुसार बेतिया की ओर से एक कार नरकटियागंज की ओर जा रही थी. इस क्रम में जैसे ही कार ब्लॉक चौक पहुंची, एक टांगा सड़क के किनारे खड़ा था और उसके बगल में कुछ लोग बैठे हुए थे. इसी बीच उक्त कार एक बच्चे को बचाने के क्रम में बैठे लोगों को रौंद डाला. जहां मौलानगर के कपिल मांझी की 60 वर्षीय पत्नी नैना देवी, पुत्री लायची देवी और इनकी 12 वर्षीय नातिनी अंशु कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इससे गुस्साये लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ शुरू कर दी. पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.

000ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में एक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >