हाईटेंशन तार गिरने से घर जला झुलसने से दो वर्षीय बच्चे की मौत

बगहा : विद्युत हाई टेंशन तार टूट कर गिरने से एक घर जल गया. इस दौरान दो वर्षीय एक मासूम बालक बुरी तरह झुलस गया. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. घटना सेमरा थाना क्षेत्र के हरका गांव की है. बताते हैं कि शुक्रवार को अपराह्न विद्युत हाईटेंशन तार अचानक टूट […]

बगहा : विद्युत हाई टेंशन तार टूट कर गिरने से एक घर जल गया. इस दौरान दो वर्षीय एक मासूम बालक बुरी तरह झुलस गया. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. घटना सेमरा थाना क्षेत्र के हरका गांव की है. बताते हैं कि शुक्रवार को अपराह्न विद्युत हाईटेंशन तार अचानक टूट कर प्रह्लाद मांझी के फूस के घर पर गिरा. उस वक्त परिजन घर से बाहर मजदूरी करने गये थे. घर में दो वर्षीय अजय कुमार सोया था. आग लगते ही घर जलने लगा.

शोर गुल के बाद पड़ोसियों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी. इसी क्रम में बताया गया कि घर में बच्चा है. लोगों के प्रयास से बच्चे को बाहर निकाला गया. जब तक बालक को बाहर निकाला जाता तब तक वह बुरी तरह झुलस गया था. ग्रामीण ने बाहर मजदूरी करने गये परिजनों को इसकी सूचना दी. बालक की हालत को देख परिजन आनन फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराये.

जहां डा. राजीव कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. उन्होंने बालक की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. बच्चे का शरीर 75 प्रतिशत झुलस गया था. बालक की मौत के बाद मां कृष्णावती देवी एवं पिता प्रह्लाद मांझी का रो-रो कर बुरा हाल है.

परिजनों ने बताया कि तीन पुत्री में एक पुत्र अजय था. कई मन्नत के बाद पुत्र की प्राप्ति हुई थी. जिसको लेकर बार बार ईश्वर से रो रो कर गुहार लगा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >