बगहा : आगामी 12 मई 2019 को होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर एसपी अरविंद कुमार गुप्ता तथा एसडीएम विजय प्रकाश मीणा ने राजनीतिक दलों के साथ एक विशेष बैठक किया.
एसपी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि आप लोगों के अपने अपने कार्यालय में प्रचार प्रसार के लिए बैनर, पोस्टर, पार्टी, वाहनों पर झंड़ा, वाहनों का काला शीशा बिना अनुमति लिए नहीं लगाना है. इतना ही नहीं कोई सभा होने से पहले अनुमति लेना आवश्यक है.
अगर आप अनुमति नहीं लिए है तो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा. एसपी ने कहा कि कई एक्टों के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज हो सकती है. इसके लिए नियम कानूनों का पालन करना होगा.
धारा 144 लागू : बगहा एसडीएम ने बताया कि सुबह छह से लेकर 10 बजे रात तक धारा 144 लागू कर दिया गया है. आप चौक चौराहों पर 5 आदमी से अधिक एक साथ नहीं रह सकते है और इसका उल्लंघन करते है तो कार्रवाई होगी. क्योंकि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा इसलिए आप सभी अनुमति के बाद ही इसका प्रयोग करेंगे.
प्राथमिकी होगी : कोई भी व्यक्ति आग्नेयास्त्र, तीर धनुष , लाठी, भाला, गंड़ासा, ईंट पत्थर, मानव शरीर के लिए घातक है. इतना ही नहीं जातीय या सांप्रदायिक भावनाओं को किसी प्रकार ठेस नहीं पहुंचा चाहिए.
मंदिर, गिरजा घर, मस्जिद व धार्मिक स्थलों आप मंच लगाकर सभा नहीं कर सकते हैं. लाउड स्पीकर बजाने पर प्राथमिकी दर्ज होगी. इस मौके पर पूर्व सांसद व जिलाध्यक्ष कैलाश बैठा, रालोसपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, लोजपा जिलाध्यक्ष बृजेश्वर राव, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामाशंकर दूबे, रामनाथ कुशवाहा, जनतांत्रिक लोकहित पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मो. अकबर अली खान, राजद जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, भाकपा अंचल प्रभारी भिखारी प्रसाद, भाजपा युवा नेता अचिंत्य कुमार लल्ला, ऋतु जायसवाल आदि उपस्थित रहे.
मुख्य पृष्ठ मतदाता सूची में करें सुधार
बगहा. प्रभारी निर्वाचन पदाधिकारी सह बगहा दो बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने गुरुवार को 01 वाल्मीकिनगर एवं 04 बगहा विधान सभा के बीएलओ के साथ एक विशेष बैठक सभागार भवन में किया.
उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि मृत मतदाता, पलायन मतदाता एवं मतदाता सूची का मुख्य पृष्ठ का सुधार करना है. उन्होंने कहा कि जो मतदाता वर्षों से बाहर रहते हैं परंतु उनका नाम मतदाता सूची में अंकित है.
वैसे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हर हाल में विलोपित करे. अगर किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में गलत है तो उसका सुधार करे. उन्होंने कहा कि किसी भी बूथ का नाम शॉट में नहीं लिखना है. उसका पूरा नाम, पता व उसकी पूरी जानकारी देना होगा.
बीडीओ ने निर्देश दिया कि बूथों की अद्यतन स्थिति की पूर्ण जानकारी जैसे रैंप, पानी, बिजली, फर्नीचर, शौचालय, मतदाताओं को आने जाने का रास्ता तथा मतदाताओं को शांति पूर्वक मतदान करने में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की सूची गोपनीय रूप से निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराये.
ताकि समय रहते उसका निराकरण किया जा सके. वहीं 26 वैसे बूथ पाये गये जहां विद्युत कनेक्शन नहीं हुआ है. जिसको ले बीडीओ ने विद्युत विभाग को शीघ्र कनेक्शन करने का निर्देश दिया.
